Gold-Silver Price Today: बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार को भी इस ट्रेंड को बरकरार रखते हुए सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं चांदी की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत पिछले बंद भाव ₹88,550 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर ₹89,358 हो गई है. वहीं चांदी की कीमत ₹90,363 प्रति किलो से घटकर ₹90,010 प्रति किलो पर आ गई है.
जानिए सोने की शुद्धता के हिसाब से आज के भाव
सोने की कीमत उसकी शुद्धता (Purity) पर निर्भर करती है. आईबीजेए की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को सुबह और दोपहर के समय 14 से 24 कैरेट तक सोने के दाम इस प्रकार रहे:
शुद्धता | सुबह का रेट (₹/10 ग्राम) | दोपहर का रेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
24 कैरेट (999) | ₹88,550 | ₹89,358 |
23 कैरेट (995) | ₹88,195 | ₹89,000 |
22 कैरेट (916) | ₹81,112 | ₹81,852 |
18 कैरेट (750) | ₹66,413 | ₹67,019 |
14 कैरेट (585) | ₹51,802 | ₹52,274 |
चांदी की कीमत में आई गिरावट
सोने की कीमत बढ़ने के साथ ही चांदी में मामूली गिरावट दर्ज की गई है.
- सुबह चांदी का रेट था: ₹90,363 प्रति किलो
- दोपहर तक गिरकर हो गया: ₹90,010 प्रति किलो
हालांकि चांदी में ये गिरावट बहुत बड़ी नहीं है. लेकिन निवेशकों के लिए यह संकेत हो सकता है कि कीमतें स्थिर नहीं हैं.
आपके शहर में क्या है सोने का भाव?
देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम नीचे दिए गए हैं (प्रति 10 ग्राम में):
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट | 18 कैरेट |
---|---|---|---|
दिल्ली | ₹82,400 | ₹89,880 | ₹67,420 |
मुंबई | ₹82,250 | ₹89,730 | ₹67,300 |
कोलकाता | ₹82,250 | ₹89,730 | ₹67,300 |
चेन्नई | ₹82,250 | ₹89,730 | ₹67,800 |
जयपुर | ₹82,400 | ₹89,880 | ₹67,420 |
लखनऊ | ₹82,400 | ₹89,880 | ₹67,420 |
गाजियाबाद | ₹82,400 | ₹89,880 | ₹67,420 |
नोएडा | ₹82,400 | ₹89,880 | ₹67,420 |
अहमदाबाद | ₹82,300 | ₹89,780 | ₹67,340 |
पटना | ₹82,300 | ₹89,780 | ₹67,340 |
गुरुग्राम | ₹82,400 | ₹89,880 | ₹67,420 |
चंडीगढ़ | ₹82,400 | ₹89,880 | ₹67,420 |
अयोध्या | ₹82,400 | ₹89,880 | ₹67,420 |
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों होता है?
भारत में सोने-चांदी की कीमतें कई आंतरिक और बाहरी कारकों से प्रभावित होती हैं. इनमें प्रमुख हैं:
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव:– विदेशी बाजारों में सोने-चांदी की मांग और सप्लाई की स्थिति भारत की कीमतों को सीधे प्रभावित करती है.
- डॉलर-रुपया विनिमय दर:– अगर डॉलर मजबूत होता है तो आयात महंगा हो जाता है. जिससे सोने की कीमत बढ़ जाती है.
- आयात शुल्क और टैक्स:– सरकार द्वारा सोने पर लगने वाला कस्टम ड्यूटी भी इसकी कीमत को बदलता है.
- स्थानीय मांग:– भारत में शादियों और त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने से कीमतें ऊपर जाती हैं.
क्यों खास होता है भारत में सोना?
भारत में सोना सिर्फ आभूषण नहीं बल्कि संस्कृति, परंपरा और निवेश का प्रतीक माना जाता है.
- शादियों में सोने की खरीद जरूरी मानी जाती है.
- त्योहारों जैसे अक्षय तृतीया और धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है.
- लोग इसे निवेश और सुरक्षा के विकल्प के रूप में भी देखते हैं.
इसलिए यहां की जनता सोने की कीमतों पर नजर रखती है और हर हलचल उनके फैसले को प्रभावित करती है.
क्या करें निवेशक?
सोने की कीमतों में जब तेजी या गिरावट होती है, तो निवेशकों को सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए.
- लंबी अवधि के निवेश के लिए सोना एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है.
- अगर कीमतों में गिरावट आती है, तो यह खरीद का अच्छा मौका हो सकता है.
- जिनके पास पहले से सोना है. वे सुनियोजित रूप से आभूषण या डिजिटल गोल्ड में निवेश बढ़ा सकते हैं.
कैसे करें आज की कीमतों की ऑनलाइन जांच?
आप रोज़ाना के ताजा रेट India Bullion and Jewellers Association (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर चेक कर सकते हैं.
यहां पर:
- सोने और चांदी के सभी कैरेट के भाव
- अलग-अलग समय (सुबह, दोपहर, शाम) के अपडेट
- बैंकों और सर्राफा बाजार के अनुसार बदलाव
सभी कुछ साफ-साफ दिया होता है.